बदायूं, अप्रैल 4 -- नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम की ओर शुक्रवार की शाम हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में भव्य झांकियों के साथ बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। जिसपर व्यापारियों से फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। नगर के बिल्सी-वजीरगंज रोड स्थित महाविद्यालय से कोतवाल मनोज कुमार सिंह और मंहत मटरुमल शर्मा ने नारियल को फोड़ कर एवं भगवान गणेश पूजन के साथ शोभायात्रा का शुभांरभ किया। बाहर से आये बैंड ने मनोहारी धुनों पर भगवान बालाजी के भजन गाकर झूमने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा में सीओ केके तिवारी संजीव कुमार, कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद रहा। शोभायात्रा में भगवान गणेश, राम-सीता, सांई बाबा, शंकर-पार्वती, मां दुर्गा के नौ रुप आदि आर्कषक झांकियां लोगों के लिए आर्कषक का केंद्र बनी...