बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई यज्ञ यात्रा
बदायूं, मई 27 -- तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी आर्य समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले यज्ञ महोत्सव से पूर्व मंगलवार को नगर में भव्य यज्ञ यात्रा निकाली गई। आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में साहबगंज से शुरू हुई यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य एवं पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर भी यात्रा में शामिल रहे। आर्य वीर दल के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर विभिन्न करतब भी दिखाए। यज्ञ यात्रा सबसे पहले तहसील परिसर पहुंची, जहां तहसीलदार प्रभा सिंह एवं ज्ञानदेवी सागर ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद यात्रा थाना परिसर पहुंची, जहां भी एक पौधा लगाया गया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर नगर पालिका परिसर पहुंची और पुनः साहबगंज में संपन्न हुई।नगर पालिका अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.