बदायूं, अप्रैल 5 -- बिल्सी तहसील सभागार में पहले शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर वैभव शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां 27 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से दो का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही शेष शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह, एई लोक निर्माण विभाग रोहन सिंह, एसडीओ जयप्रकाश राजपूत, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, नायब तहसीलदार मोहित कुमार, बदन सिंह यादव, एसएसआई घनश्याम सिंह, सत्यपाल सिंह, हरपाल सिंह, विनोद कुमार साहू आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.