बिल्सी में गल्ला मंडी के पास हाईवे पर लगा भीषण जाम
बदायूं, जून 25 -- बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गल्ला मंडी के पास बुधवार दोपहर भीषण जाम लग गया। करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोगों को भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम इतना लंबा था कि वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे, जबकि पैदल राहगीरों को भी निकलने में कठिनाई हुई। स्थानीय निवासी रजनीश शर्मा ने बताया कि दोपहर में अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने लगी और देखते ही देखते सड़क पर लंबा जाम लग गया。
जाम में फंसे वाहन चालक जाम में फंसे ट्रैक्टर चालक छोटेलाल ने बताया कि वह दोपहर से ही अपने वाहन के साथ जाम में फंसे रहे। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य होने पर ही वह आगे बढ़ सके। स्थानीय व्यापारियों और लोगों का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.