बदायूं, जनवरी 28 -- बिल्सी। नगर की गल्ला मंडी में स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव स्थान का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। जीर्णोद्धार के उपरांत सबसे पहले गल्ला व्यापारियों द्वारा विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ के बाद भगवान हनुमानजी की प्रतिमा को नवनिर्मित भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से स्थापित किया गया। यहां भंडारे का आयोजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.