बदायूं, मई 28 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव रूदैना घंघौसी निवासी युवक की हरियाणा के पंचकूला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने ठेकेदार समेत चार लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव रूदैना घंघौसी निवासी 22 वर्षीय बबलू यादव पुत्र प्रहलाद हरियाणा के पंचकूला में मजदूरी करता था। मृतक के भाई सतीश यादव ने बताया कि हरियाणा पुलिस से सूचना मिली थी कि बबलू का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग पंचकूला पहुंचे। यह भी पढ़ें- जाखलौन के कुएं में उतराता मिला युवक का शव सतीश ने बताया कि 20 मई को बबलू ने फोन कर बताया था कि काम को लेकर उसकी ठेकेदार से कहासुनी हुई थी। इसके तीन दिन बाद 23 मई को उसका शव संदिग्ध हा...