बदायूं, मई 13 -- क्षेत्र के गांव पुठी सराय निवासी ट्रक चालक की औरैया में हार्टअटैक से मौत हो गई। चालक का शव सोमवार को गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बाद में गांव की श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव पुठी सराय निवासी कल्याण सिंह 40 वर्ष पुत्र राजपाल रविवार को बरेली से ट्रक में शराब लेकर औरैया गए थे। बताया जाता है कि वहां शराब गोदाम के पास ट्रक खड़ा करने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। गोदाम पर काम कर रहे कर्मचारियों ने चालक को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। यह भी पढ़ें- दरौली के युवक की प्रयागराज में मौत इसके बाद जब लोग ट्रक के केबिन में पहुंचे तो चालक ड्राइवर सीट पर मृत अवस्था में बैठे मिले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची औरैया पुलिस ने श...