बदायूं, मार्च 9 -- बिल्सी, संवाददाता। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के प्रयास से चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण एवं नव निर्माण कार्य लगातार हो रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्गों का जाल बिछ चुका है। अब एक करोड़ से नगर की सड़कें चमकेंगी एवं पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार होगा। नगर पालिका क्षेत्र में पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना के तहत सड़क, सीसी, इंटरलॉकिंग आदि कार्य के लिए एक करोड़ की डीपीआर मांगी गयी हैं। इस संबंध में अनु सचिव संजय कुमार तिवारी ने ईओ बिल्सी को पत्र जारी किया है। पत्र में क्रम में ईओ ने डीपीआर बनाने का कार्य आगे बढ़ा दिया है। विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में सड़क मार्ग सबसे पहले हैं। यातायात के मार्ग जितने सरल सुगम होंगे उतना ही क्षेत्रीय लोगों को लाभ होगा। विधानसभा क्षेत्र में जहां जहां भी सड़कों की आवश्यकता होगी ...