मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- कटरा (मुजफ्फरपुर), एक संवाददाता। मझौली-चोरौत एनएच 527 सी मुख्य मार्ग में यजुआर के निकट बुधवार को बिल्ली से बचने में बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार माह का बच्चा और महिला का पति बाल-बाल बच गए। महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक रक्तस्राव हो गया था। मृतका गायघाट थाने क्षेत्र के भरतनगर निवासी दीपक राम की पत्नी विभा देवी थी।बताया जाता है कि दीपक राम सीतामढ़ी स्थित ससुराल से पत्नी एवं चार माह के बच्चे के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान यजुआर के निकट मुख्य मार्ग पर अचानक बिल्ली आ गई, जिससे बचने के दौरान बाइक फिसल गई। पीछे गोद में बच्चे को लेकर बैठी विभा देवी सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.