बदायूं, अप्रैल 10 -- पालतू बिल्ली को लेकर हुए विवाद में धक्का लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका के बेटे की ओर से दंपति समेत लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव का है। गांव के रहने वाले भागीरथ ने बताया कि उन्होंने अपने घर में बिल्ली पाल रखी है। इसी दौरान एक कुत्ते ने बिल्ली पर झपट्टा मार दिया। इस पर उन्होंने कुत्ते को डंडा फेंककर भगाने की कोशिश की। आरोप है कि डंडा पड़ोस के नन्हे की नाक पर लग गया। इसके बाद नन्हे, नन्हू और उनकी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए भागीरथ के घर में घुसकर विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट की। उनकी मां धनवती को धक्का दे दिया। धक्का लगने से बुजुर्ग ...