भागलपुर, मार्च 24 -- सबौर संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग पर बैजानी पुल के समीप सोमवार को बिल्ली के रास्ता काटने पर उसे बचाने में ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर ओवरलोड सीमेंट लदा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार जगदीशपुर की तरफ से आ रही थी। बिल्ली की रास्ता काटते कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और उसकी टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। दोनों गाड़ियों चालकों के बीच सड़क पर ही कहासुनी होने लगी। सूचना पर हुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों गाड़ी को थाना लाई। वहीं दोनों गाड़ी चालक नुकसान को लेकर दूसरे से मुआवजा मांगने की बात पुलिस के समक्ष कर रहे थे। हालांकि इस मामले में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस संबंध में बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.