देवरिया, फरवरी 12 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। कसया- देवरिया मार्ग पर तरकुलवा थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर इण्टर कालेज के सामने बुधवार को एक बिल्ली के अचानक सड़क पार करने से चार वाहन आपस में टकरा गए। जिससे सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद वाहन चालकों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने लेकर चली गई। तरकुलवा थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर इंटर कॉलेज के सामने कसया की ओर जा रही एक कार के सामने अचानक बिल्ली आ गई। जिससे कार चालक ने तत्काल ब्रेक लगा दिया। सड़क पर कार के रूकते ही पीछे से आ रही बोलेरो कार उसमें टकरा गई, इसके बाद एक बाइक भी बोलेरो से भिड़ गई। वहीं पीछे से आ रहा तेल से भरा टैंकर भी ब्रेक लगाते-लगाते कार से सट गया। जिससे चारों वाहनों को नुकसान हुआ। घटना के बाद वाहन चालक वाहनों से निकल कर आपस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.