हापुड़, जून 6 -- क्षेत्र के गांव वैठ में बिल्ली को लेकर पड़ोसी ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी सुहालेहा ने बताया कि 31 मई की दोपहर वह अपनी पालने वाली बिल्ली को खिला रही थी। तभी उसकी बिल्ली पड़ोसी आहद के घर चली गई थी। और कुछ देर वापस आ गई। तभी आहद अपने भाई अनस, फिरासत को लेकर उनके घर आया और बिल्ली को वापस देने को कहा। पीड़िता ने बिल्ली वापस देने से मना कर दिया। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों ने किशोरी को पीटा, केस दर्ज इसी बात को लेकर तीनो ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। शोर शराबा सुनकर उसके पिता आए तो उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर ...