गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारीपुर इलाके के कच्चीबाग मोहल्ले में बिल्ली को लेकर पटीदारों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में एक युवक का हाथ टूट गया। घायल युवक का कहना है कि बड़े पापा की पालतू बिल्ली आए दिन घर में गंदा करके चली जाती है। इसकी शिकायत की तो उन लोगों ने उसे मारपीटकर छत से ढकेल दिया, जिससे दोनों हाथ टूट गए। पुलिस ने मो. शहजादे की तहरीर पर सना खातुन और शन्नू के खिलाफ गंभीर धाराओं में बुधवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। कच्ची बाग के पास रहने वाले मो. शहजादे ने तिवारीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शहजादे ने बताया कि उसके बड़े पापा और उनका परिवार एक ही घर में अलग-अलग रहता है। बड़े पापा ने एक बिल्ली पाली है। वह आए दिन किचन व बेडरूम में गंदा करके चली जाती है। इससे घर में बदबू आती है। उसने कई बार शिकायत की। बुधवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.