गोरखपुर, जुलाई 28 -- गोरखपुर। पंजाब के गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला के गोरखनाथ क्षेत्र के फर्जी पते पर पासपोर्ट बनने के मामले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले पूरे नेटवर्क की तलाश की जा रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी पता किसने उपलब्ध कराया, दस्तावेज किसने तैयार किए और सत्यापन में किन लोगों की भूमिका रही। पुलिस पुराने संदिग्ध पासपोर्ट और फर्जी पते से जुड़े मामलों का भी मिलान कर रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...