गुड़गांव, मार्च 21 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार बिल्डर सोसाइटियों में 24 मीटर चौड़ी सड़कों की समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध तरीके से शहरी अवसंरचना को मजबूत कर रही है। गुरुग्राम जिले में जिन-जिन सोसाइटियों में 24 मीटर सड़क की कमी या अवरोध की समस्या सामने आ रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर,सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। कैबिनेट मंत्री शनिवार को सेक्टर-85 स्थित गोदरेज एयर सोसाइटी में 24 मीटर सड़क के री-ओपनिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम जैसे तेजी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.