बिल्डर सोसाइटियों में बिजली का आंतरिक ढांचा कमजोर होने से आपूर्ति बाधित हो रही
नोएडा, मई 26 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की बिल्डर सोसाइटियों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमियों का पता लगाने के लिए नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। राधा स्काई गार्डन और महागुन माइवुड्स समेत 12 सोसाइटियों में आंतरिक बिजली ढांचा कमजोर मिला। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि राधा स्काई गार्डन, महागुन माइवुड्स,गैलेक्सी ड्रीम, पंचशील हाईनिश, सेंचुरियन पार्क, निराला ग्रीनशायर, सुपरटेक इकोविलेज-1, आम्रपाली लीजर पार्क, ट्राइडेंट, वेदांतम, जेएम फ्लोरेंस आदि सोसाइटियों में आंतरिक ढांचा कमजोर पाया गया। हालांकि, कुछ सोसाइटियों ने पिछले साल एनपीसीएल से जारी ऑडिट यानी समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर अपने बिजली ढांचा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.