नोएडा, फरवरी 13 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराध थाना पुलिस ने गुरुवार को एक साइबर अपराधी को जिला रामपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पिछले दिनों नोएडा के एक बिल्डर से 60 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-43 में रहने वाले बिल्डर मनोज ने बताया था कि वह 20 अगस्त को फेसबुक से माही नाम की महिला ठग के संपर्क में आए। उसके बाद व्हाट्सऐप पर बातें होने लगीं। ठग ने ऑनलाइन स्टोर से जुड़कर खुद कारोबार करना और 15-20 प्रतिशत तक लाभ होना बताया। मनोज को भी अपनी गारंटी पर कारोबार करने को राजी किया। मनोज ने उसके कहने पर विश शाप नाम के स्टोर पर थोक में सामान खरीदना शुरू कर दिया और 24 घंटे में ही ऑनलाइन सामान बेच दिया। पहली ही डील पर मनोज को 20 प्रतिशत का लाभ हुआ। रकम बैंक खाते में ट्रांसफर होने पर मनोज का विश्वास बढ़ने लगा। इसके बाद महिला और अन्य जालस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.