अलीगढ़, मई 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र में पिछले साल जुलाई में हुई बिल्डर लाडले की हत्या का बदला लेने के लिए उसके भाई शैजी ने बड़ा षड्यंत्र रच डाला। जेल से बाहर आए हत्यारोपी आदम की हत्या कराने के लिए शूटरों को 10 लाख रुपये में सुपारी दी। पांच लाख रुपये एडवांस दिए गए। बाकी हत्या के बाद देना तय हुआ। छह मई से पहले हत्या करनी थी। लेकिन, पुलिस ने उससे पहले ही षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए मुख्यारोपी शैजी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एएमयू का पूर्व छात्र व हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। इनके पास से पिस्टल, हत्यारोपी (टारगेट) का फोटो आदि बरामद हुए हैं। यह भी पढ़ें- जौनपुर में दुल्हन के ममेरे भाई ने दूल्हे को मारी थी 3 गोलियां, लव मैरिज होने से था नाराज एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।मेडिकल रोड...