देहरादून, सितम्बर 13 -- सहस्रधारा रोड इलाके में पुश्तैनी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बचने के दो आरोपियों को अदालत से झटका लगा है। जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल ने मामले में आरोपी बिल्डर प्रदीप नागरथ और उसके साथी केके सोइन की अंतरिम अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत में प्रदीप नागरथ और केके सोइन की ओर से गिरफ्तारी स्टे के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता जीपी रतूड़ी ने जमानत का विरोध करते हुए तर्क दिया कि यह मामला फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दूसरे की जमीन बेचने से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने आपराधिक षड्यंत्र रचकर 1996 में मरे करीमुद्दीन के नाम पर फर्जी तरीके से जमीन विभिन्न व्यक्तियों को बेची। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि अभियोजन को गुणदोष पर स...