बिल्डर पर लोगों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप
नोएडा, मई 30 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। कैपिटल एथेना सोसाइटी के लोगों ने शनिवार को डीजी शुल्क की कटौती को लेकर बिल्डर प्रबंधन के साथ बैठक की। लोगों का आरोप है कि बैठक में बिल्डर प्रतिनिधियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और शिकायत करने पर धमकी भी दी। लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले कॉमन एरिया में कार्य कराया गया था, जिसका बिजली खर्च भी फ्लैट मालिकों पर डाल दिया गया। आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना, सहमति या बैठक के प्रत्येक फ्लैट से डीजी शुल्क के नाम पर 1,500 रुपये तक काट लिए गए। जब लोगों ने इस संबंध में जानकारी मांगी तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी विरोध प्रदर्शन किया गया था। शनिवार को आयोजित बैठक में भी निवासियों ने अपनी आपत्तियां रखीं, लेकिन समाधान के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.