बिल्डर पर दूसरे को फ्लैट बेचने का आरोप, मुकदमा दर्ज
आगरा, मई 23 -- हरीपर्वत क्षेत्र में एक बिल्डर पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। भरतपुर हाउस निवासी दिलीप कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि खंदारी स्थित नालंदा प्राइड में खरीदा गया फ्लैट बिल्डर ने किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में एक्सिस बैंक, संजय प्लेस शाखा से 97 लाख रुपये से अधिक का होम लोन लेकर फ्लैट खरीदा था। बैंक और उनकी ओर से बिल्डर को करीब 1.41 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। फ्लैट खरीद के दौरान बैंक, बिल्डर और खरीदार के बीच त्रिपक्षीय अनुबंध भी हुआ था। सभी मूल दस्तावेज बैंक के पास सुरक्षित हैं।दिलीप कुमार सिंह के अनुसार, वह लगातार लोन की किश्तें जमा करते रहे। दिसंबर 2025 में फ्लैट देखने पहुंचे तो वहां किराएदार मिला। पूछताछ में जानकारी हुई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.