नोएडा, अगस्त 25 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने पश्चिम एशिया संकट के चलते रियल एस्टेट सेक्टर को मंगलवार को बड़ी राहत दी। पात्र परियोजनाओं के पंजीकरण और उनके पूरा होने की समय-सीमा चार महीने बढ़ा दी है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को हो रहे नुकसान से बचाया जा सकता है। अधिकारी के मुताबिक जिन परियोजनाओं की मूल या संशोधित पूर्ण होने की तिथि 28 फरवरी 2026 से 31 अक्तूबर 2026 के बीच है, उन्हें ही इस विस्तार का लाभ मिलेगा। यह फैसला केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की 31 जुलाई की सलाह पर लिया गया है। इसके लिए बिल्डरों को तीन शर्तें पूरी करनी होंगी। 28 फरवरी 2026 तक नक्शा-लेआउट वैध होना चाहिए। सभी लंबित तिमाही प्रगति रिपोर्ट (क्यूपीआर) जमा होनी चाहिए। वित्तीय वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट...