लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ। तीन दुकानें और एक फ्लैट बेचने के नाम पर बिल्डर मो. रेहान ने व्यवसायी ठाकुरगंज कामरान खान से 47 लाख रुपये ठग लिए। ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ठाकुरगंज थाना प्रभारी ओमवीर सिंह के मुताबिक व्यवसायी कामरान खान मुसाहिबगंज निवासी हैं। उन्होंने बताया कि बालागंज में रहने वाले बिल्डर मो. रेहान उनके परिचित हैं। रेहान ने माली खां सराय स्थित अपनी दो दुकानों, तंबाकू मंडी स्थित एक दुकान और एक फ्लैट का उनसे सौदा तय किया था। तीन दुकानों और फ्लैट का सौदा 74 लाख रुपये में तय हुआ था। सारे रुपयों का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी रेहान ने रजिस्ट्री नहीं की। विरोद पर वह टाल मटोल करने लगा। दबाव बनाने पर 27 लाख रुपये वापस किए। बाकी के 47 लाख नहीं दिए। बार-बार दवाब बनाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।------प्लाट दिलाने के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.