गाज़ियाबाद, अप्रैल 25 -- इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञान खंड एक में बिल्डर की साइट पर दो युवकों ने मुंशी पर जानलेवा हमला करके निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।नीति खंड-दो निवासी नवीन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह ज्ञान खंड-एक स्थित अवंतिका बिल्डकॉन फर्म में बतौर मुंशी कार्यरत हैं। 17 अप्रैल 2026 की शाम करीब पांच बजे वह फर्म के प्लाट संख्या 177 पर निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले गौरव सिंह और देवेंद्र सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने नवीन शर्मा के साथ गाली गलौज करते हुए उनपर लोहे की रॉड फेंककर जानलेवा हमला किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की और वहां काम कर रहे मजदूरों को काम न करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.