बिल्डर के दफ्तर में घुसकर महिलाकर्मियों से अभद्रता
गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। बिल्डर के कार्यालय में घुसकर दो युवकों द्वारा वहां करने वाली महिला अधिकारी और रिसेप्शनिस्ट के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर महिला थाना सेक्टर-51 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह मार्च को ब्रिस्टल होटल में स्थित एक बिल्डर कंपनी के कार्यालय में दो युवक आए। सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ द्वारा रोके जाने के बावजूद दोनों अंदर दाखिल हो गए और शोर-शराबा करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। हंगामा सुनकर जब कंपनी की महिला अधिकारी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनसे और वहां मौजूद रिसेप्शनिस्ट के साथ अभद्र व्यवहार किया। इससे दफ्तर का कार्य पूरी तरह ठप हो गया। कर्मचारी सहम गए। इस घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.