बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया
गुड़गांव, मई 31 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। धारूहेड़ा के सेक्टर-सात स्थित ओकास सोसाइटी के निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर बिल्डर के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। आरडब्ल्यूए के नेतृत्व में लोगों ने जमकर नारेबाजी की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि 20 मई को बिल्डर को पत्र लिखकर सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की थी। उन्होंने इस पत्र की तरफ ध्यान नहीं दिया। इसको लेकर प्रदर्शन किया गया। सोसाइटी की आंतरिक सड़क बदहाल अवस्था में है। हाईवे की तरफ सोसाइटी की चारदीवारी नहीं है। इससे सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। इस मौके पर आरडब्ल्यूए महासचिव श्याम सिंह यादव, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, संयुक्त सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष मौर सिंह व कार्यकारी सदस्य अवनीश आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- हरित पट्टी पर निर्माण को लेकर हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.