फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जमीन दिलाने के नाम पर निवेश कराने और बाद में रकम फंस जाने के आरोपों को लेकर रविवार को निवेशकों का गुस्सा फूट पड़ा। निवेशकों ने नीलम चौक और सेक्टर-15ए में बिल्डर के निवास पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। निवेशकों ने बताया कि बिल्डर ने उन्हें पलवल के दिघौट क्षेत्र में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश करवाया, लेकिन अब न तो जमीन मिल रही है और न ही पैसा वापस किया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों के अनुसार, सेक्टर-15ए निवासी उक्त बिल्डर ने आकर्षक योजनाओं और ऊंचे रिटर्न का लालच देकर बड़ी संख्या में लोगों से निवेश कराया था। शुरुआत में कुछ निवेशकों को भरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.