बिल्डर की पत्नी ने पति के साझेदार-उसके बेटे पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप
हरिद्वार, मई 10 -- ड्रीम सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। मृत बिल्डर और अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह विर्क की पत्नी ने उनके साझेदार और उसके बेटे पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की एफडी हड़पने का आरोप लगाया है। रविवार को एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाष नगर निवासी रिचपाल कौर विर्क ने शिकायत में बताया कि उनके पति सुरेंद्र पाल सिंह विर्क और रवि चौहान साझेदारी में प्रॉपर्टी और बिल्डिंग का कारोबार करते थे। वर्ष 2013-14 में दोनों ने रानीपुर और ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन खरीदकर ड्रीम सिटी कॉलोनी विकसित की थी। कॉलोनी का ले-आउट एचआरडीए से स्वीकृत कराया गया था और सुरक्षा के तौर पर 23 लाख 17 हजार रुपये की एफडी जमा की गई थी। रिचपाल कौर का कहना है कि वर्ष 2015 में उनके पति की संदिग्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.