नोएडा, फरवरी 1 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-150 के पास इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए एमजेड विजटाउन बिल्डर के निदेशक अभय कुमार की रिमांड बढ़ाने के साथ जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। इस मामले में लोटस ग्रीन बिल्डर के दो कर्मचारियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। अन्य आरोपियों की अबतक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपी बिल्डर को 20 जनवरी को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। इस मामले में पहले कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाई थी। इसके बाद 21 और 27 जनवरी को सुनवाई हुई। इस दौरान न्यायालय की ओर से आरोपी की न्यायिक हिरासत दो फरवरी तक बढ़ाई गई थी। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने विवेचक को पूरी तैयारी के साथ आने के लिए कहा था। अब आरोपी की जनामत पर सोमवार को सुनवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...