नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-129 में साइट पर पहुंचे बिल्डर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से मारपीट करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो लोगों पर हमला करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। सेक्टर-135 के वाजिदपुर गांव में रहने वाले अमित कुमार झा ने पुलिस को बताया कि वह राधा बिल्डटेक कंपनी कार्यालय में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। वह छह फरवरी की दोपहर करीब एक बजे सेक्टर-129 स्थित अपनी साइट पर गए थे। वहां पर दो अज्ञात व्यक्ति मिले। दोनों ने अमित को वहां से भाग जाने के लिए कहा। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने अमित से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से चले गए। पीड़ित ने उपचार कराकर पुलिस से शिकायत की। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.