गुड़गांव, फरवरी 28 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने छह करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में विपुल लिमिटेड के सीईओ पुनीत बेरीवाला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सीईओ ने विपुल लिमिटेड की एक व्यावसायिक परियोजना में बेहतर रिटर्न देने का वायदा किया था, लेकिन उनकी राशि को किसी दूसरी परियोजना में लगा दिया। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। एक अक्टूबर को थाना शिवाजी नगर में एक शिकायत मिली थी। शिकायत में कुछ वकीलों ने बताया था कि साल 2024 में विपुल लिमिटे की एक परियोजना में छह करोड़ रुपये इस कंपनी के सीईओ पुनीत बेरीवाला को दिए थे। बेरीवाला ने उन्हें अच्छे रिटर्न का आश्वासन दिया था। जब रिटर्न नहीं मिला तो बेरीवाला से जवाब मांगा, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरेाप लगाया कि उनके रुपयों को भी वापस नहीं किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.