नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत बिल्डर और खनन कारोबारियों के ठिकानों पर तीसरे दिन शुक्रवार को भी आयकर विभाग की जांच जारी रही। करोड़ों रुपये का कालाधन बिल्डर परियोजना और प्रॉपर्टी और अन्य निवेश में खपाने के आरोप को लेकर यह जांच की जा रही है। आयकर सूत्रों के अनुसार जांच का कंट्रोल रूम कानपुर में बनाया गया है। आयकर विभाग की टीमों ने दिल्ली, मध्यप्रदेश, लखनऊ, कानपुर,बांदा समेत देशभर के 35 बिल्डर और खनन कारोबारी के ठिकानों पर बुधवार सुबह करीब छह बजे एक साथ छापा मारा था। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सात और दिल्ली में दो परिसर शामिल हैं।इसमें ग्रेटर नोएडा स्थित गोल्डन आई के निदेशक आनंद शुक्ला के नोएडा स्थित लोटस 300 सोसायटी के आवास, ग्रेटर नोएडा स्थित गोल्डन ग्रांडे व्यावसायिक प्रोजेक्ट और उनके कारोबार से संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.