नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े एक मामले में धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बिल्डर और उसके सहयोगियों के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज हुआ है। केस दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। करतार सिंह अनेजा ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उन्होंने एक बिल्डर कंपनी से नगला बहारामपुर गांव में करीब छह बीघा जमीन खरीदने का सौदा किया था। इस जमीन की कुल कीमत लगभग 94 लाख रुपये तय हुई थी। करतार सिंह ने नगद, चेक और एनईएफटी के माध्यम से पूरी रकम का भुगतान कर दिया और 12 मई 2023 को बिक्री अनुबंध भी हो गया। आरोप है कि भुगतान के बाद बिल्डर की ओर से केवल दो बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। बाकी चार बीघा जमीन की रजिस्ट्री बाद में करने का आ...