नोएडा, फरवरी 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में गिरफ्तार एमजेड विजटाउन के बिल्डर अभय कुमार की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी। इस मामले में अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी। नोएडा के सेक्टर-150 में गड्ढे में भरे पानी में कार गिरने से इंजीनियर युवराज की मौत हो गई थी। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एमजेड विजटाउन के बिल्डर अभय कुमार को करीब एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अदालत से आरोपी की रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। बिल्डर अभय कुमार की ओर से जमानत याचिका भी दायर की गई थी, जिसकी अर्जी पर भी अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने जमानत याचिका पर अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष दोनों की दलीलों कोसुना। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.