लखनऊ, अगस्त 10 -- घर और फ्लैट खरीदने वालों की शिकायतों पर बिल्डरों से करोड़ों रुपये की वसूली तो हो गई, लेकिन अब हैरानी की बात यह है कि कई खरीदार अपनी ही राशि लेने नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के पास 20 करोड़ रुपये की धनराशि पड़ी है, जिसे 470 शिकायतकर्ताओं के खातों में भेजा जाना है। बैंक खाते का अद्यतन विवरण उपलब्ध न होने के कारण यह भुगतान अटका है। यूपी रेरा ने ऐसे सभी शिकायतकर्ताओं से तत्काल संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की है। प्राधिकरण के अनुसार, बिल्डरों और प्रामोटरों से वसूली गई रकम संबंधित खरीदारों को लौटाई जानी है, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने अभी तक अपने बैंक खाते का सत्यापित विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। इसके चलते धनराशि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। यह भी पढ़ें- यूपी र...