बिल्डरों के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से मुलाकात की
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में जमशेदपुर के छोटे व मध्यम बिल्डरों के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी करने में आ रही अड़चनों, निर्माणाधीन व पूर्ण परियोजनाओं में बिजली-पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और अन्य अहम समस्याओं को विस्तार से रखा। मंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मंत्री के सकारात्मक आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल ने आभार जताया और उम्मीद जताई कि इससे शहरी विकास कार्यों को गति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.