बिल्कि नदी किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव
दुमका, सितम्बर 26 -- बिल्कि नदी किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव रानेश्वर, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर बिल्कि नदी किनारे झाड़ी में स्थित एक पेड़ से शुक्रवार सुबह एक युवक का शव झूलता हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान कुमीरदाहा गांव निवासी राजेश बागति के पुत्र अपु बागति (20) के रूप में हुई है। सुबह ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद रानेश्वर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने लाया। परिजन भी थाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक गुरुवार दोपहर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। उसके पिता मुंबई में काम करते हैं, जबकि वह घर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.