आरा, जून 22 -- शाहपुर। भरत तिवारी की मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता वर्षा सिंह अपनी टीम के साथ सोमवार को बिलौटी गांव पहुंचीं। टीम में अदरीश अवस्थी, अरुणिमा राय समेत अन्य सदस्य शामिल थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और मामले से जुड़े तथ्यों व उपलब्ध साक्ष्यों की जानकारी ली। अधिवक्ता वर्षा सिंह ने कहा कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद पटना हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग को लेकर रिट याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने परिजनों से घटना से जुड़े वीडियो, मोबाइल रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- बेतिया के युवक ने कराया मुंडन और शुरू किया आमरण अनशन आगे कहा कि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि जांच की निष्पक्षता बनी र...