आरा, जून 29 -- * भरतनगर का बोर्ड लगा किया नामकरण, स्ट्रीट लाइट लगी, मुफ्त मेडिकल कैंप भी * दूषित पेयजल से राहत दिलाने के लिए जल्द लगाये जायेंगे तीन-चार नये चापाकल * यूट्यूबर ने महीनेभर की पूरी आय गांव के विकास को समर्पित करने का किया एलान जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के शाहपुर प्रखंड स्थित बिलौटी गांव के पुनर्वास क्षेत्र में दिवंगत भरत तिवारी के अधूरे सपनों को साकार करने की मुहिम आगे बढ़ने लगी है। समाजसेवियों और ग्रामीणों के सहयोग से पहले पुनर्वास स्थल का नामकरण भरत तिवारी नगर किया गया।

स्थानीय विकास के प्रयास फिर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई और अब मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल्द तीन से चार नये चापाकल लगाने की घोषणा की गई है। स्थानीय यूट्यूबर ने भी इस महीने की अपनी पूरी ...