शामली, अप्रैल 19 -- शामली। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग लखनऊ द्वारा बिलोच जाति को उत्तर प्रदेश की अन्य पिछड़ी जातियों की सूची में सम्मिलित किए जाने के संबंध में प्रस्तावित सर्वेक्षण कार्य के तहत जनपद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बिलोच जाति के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक अध्ययन पर चर्चा की जाएगी। एडीएम सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा 24 मार्च को जारी पत्र के अनुसार, बिलोच जाति के परिवारों का अध्ययन किया जाएगा और इस कार्य के लिए आयोग ने एक 3 सदस्यीय शोध दल का गठन किया है। यह दल 20 से 24 अप्रैल तक जनपद का दौरा करेगा। यह भी पढ़ें- आवारा पशुओं के पंजीकरण पर वर्चुअल बैठक 21 को इस बैठक का आयोजन पहले 20 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह बैठक 21 अप्रै...