मेरठ, जनवरी 28 -- गणतंत्र दिवस पर अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में स्नूकर और बिलियर्ड्स एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में अंशुल अग्रवाल ओवरऑल चैंपियन बने। स्नूकर टूर्नामेंट में 18 और बिलियर्ड्स टूर्नामेंट में 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बिलियर्ड्स डबल्स में अंशुल अग्रवाल और कबीर की जोड़ी ने अमनदीप और सौरभ आनंद को 125-83 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। वहीं स्नूकर डबल्स में अंशुल अग्रवाल और अमनदीप की जोड़ी ने कबीर और अनूप को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। अमनदीप ने 40 अंक हासिल किए। इससे पूर्व 23 जनवरी को प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर और 25 को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबले 26 को खेले गए। दोनों टूर्नामेंट में अंशुल अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में अशोक सचदेवा, बिलियर्ड्स सचिव अंशुल, एससी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.