देवरिया, अप्रैल 9 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत अधिभार जमा करने के लिए विद्युत घर पर दर्जनों उपभोक्ता सुबह से लाइन में खड़े रहे। शाम 6 बजते ही अधिशासी अभियंता कुर्सी छोड़कर चले गए। उनके जाने के बाद बिलिंग काउंटर बन्द हो गया। इससे नाराज उपभोक्ताओं हंगामा किया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।उपभोक्ताओं का कहना है कि वे अपनी समस्या लेकर आते हैं लेकिन निराश होकर घर वापस जाना पड़ता है। बारा दीक्षित निवासी संजय यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे से बिजली बिल जमा करने के लिए लाइन में खड़े थे। शाम तक बिल जमा नहीं हो पाया। पुराना बरहज निवासी सविता ने बताया कि 10 बजे से घर का काम छोड़कर आईं लेकिन सर्वर डाउन का बहाना बताकर बिल जमा नहीं किया गया। दुर्गावती ने कहा कि केंद्र सिर्फ धन उगाही का अड्डा बना है। सुबह से शाम तक लोग समस्या लेकर आते हैं पर कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.