देवघर, अप्रैल 13 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के बिलासी टाउन निवासी एक महिला के बैंक खाते से 10 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। पीड़िता ने सोमवार को साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले इलाके के एक एईपीएस सेंटर पर पैसे निकालने गई थी, लेकिन उसके बाद उसने किसी अन्य स्थान पर रुपए की निकासी नहीं की। बावजूद उसके खाते से 10 हजार रुपए निकाल लिए गए। महिला ने जब बैंक जाकर जानकारी ली तो बताया गया कि निकासी फिंगरप्रिंट के माध्यम से की गई है। इस बात से वह हैरान रह गई, क्योंकि उसके अनुसार न तो उसने दोबारा फिंगर दिए और न ही कोई ट्रांजेक्शन किया। यह भी पढ़ें- महिला का एटीएम बदलकर 1 लाख 21 हजार रुपए उड़ाए पीड़िता का कहना है कि यह पूरी तरह से अवैध निकासी है और उसके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है। उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.