बिलासपुर स्टेशन पर छूटी तीन वर्षीय बालिका को जीआरपी ने सकुशल मां से मिलाया
रामपुर, अगस्त 26 -- रामपुर में जीआरपी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक मासूम बच्ची को उसकी मां से सकुशल मिला दिया है। 26 अगस्त को ट्रेन संख्या 15014 रानीखेत एक्सप्रेस में स्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान टीटी द्वारा जीआरपी टीम को सूचना दी गई कि हल्द्वानी से दिल्ली की यात्रा कर रही एक महिला की तीन वर्षीय बालिका रेलवे स्टेशन बिलासपुर पर छूट गई है। सूचना मिलते ही स्कॉर्टकर्मियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए थाना कार्यालय और प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अलर्ट किया। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद जीआरपी कर्मचारियों ने बालिका की फोटो से तस्दीक की और रोती हुई मासूम बच्ची को तत्काल सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद बालिका को ट्रेन संख्या 14119 सूबेदारगंज एक्सप्रेस के स्कॉर्ट कर्मियों की सुपुर्दगी में जीआरपी थाना रामपुर जंक्शन भेजा गया। जीआरपी थाना रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.