रामपुर, मार्च 29 -- बिलासपुर। मोहल्ला डाम कॉलोनी स्थित दुर्गा भवानी पंचायती मंदिर से शनिवार की रात पूर्णागिरी पदयात्रा रवाना हुई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता की ज्योति लेकर जा रहे पदयात्रियों को धार्मिक हर्षोल्लास से विदाई दी। इस दौरान भक्ति नृत्य किए गए और माता के जयकारे लगाए गए। पदयात्रियों में राजाराम कश्यप, वीर कश्यप, अर्पित कश्यप, पीयूष कश्यप, भागवती, रंभा देवी, अनीता सरकार, शिवम राय, घनश्याम, लक्ष्मी राय, अनीता जाटव, वासु, तरुण, कृष्णा, लक्ष्मी जाटव, संध्या जाटव, प्रेम वेद, पंकज कश्यप आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...