वार्ता, अप्रैल 23 -- रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए खास इंतजाम किए हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से इस बार 18 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है और यह 15 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान ये ट्रेनें कुल 88 फेरे लगाएंगी। रेलवे के अनुसार बिलासपुर जोन से 18 स्पेशल ट्रेनों में से 13 ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि बाकी ट्रेनें जल्द ही चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी। ये ट्रेनें देश के प्रमुख शहरों के बीच चलाई जाएंगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर! यहां 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तापमान908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी पूरे देश में भारतीय रेलवे ने गर्मी के...