बिलासपुर में 3 बच्चे नदी में बहे, GPM में बिजली गिरने से दंपती की मौत; छत्तीसगढ़ में बारिश कहर
रायपुर, अगस्त 23 -- छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बिलासपुर जिले में घोंघा नदी के तेज बहाव में बहने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिजली गिरने से एक बैगा दंपती की जान चली गई। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कन्हर नदी का एनीकट पार कर रहा एक युवक तेज बहाव में बह गया, जिसकी तलाश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में भी रविवार दोपहर से तेज बारिश हुई। बिलासपुर जिले में ग्राम समडील निवासी आशुतोष जायसवाल और विजय जायसवाल ने अपनी बेटी रिद्धी (आठ) और सिद्धी (आठ) का दाखिला गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नयापारा स्थित डीपी विप्र स्कूल में कराया था। शनिवार को दोनों बहनें स्कूल गई थीं। शाम चार बजे स्कूल की छुट्टी होने पर आशुतोष का बड़ा बेटा अनमोल जायसवाल (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.