रामपुर, अप्रैल 28 -- बिलासपुर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पहली दुर्घटना केमरी मार्ग पर हुई। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी रमेश कुमार मंगलवार की दोपहर भगवान महावीर अन्नपूर्णा भोजनालय में खाना खाकर पैदल घर लौट रहा था। बताया जाता कि भोजनालय के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे वह सड़क गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना केमरी उपनगर के मौहल्ला गढ़ी निवासी अहमद हुसैन के साथ हुई। वह गांव जिवाई में मजदूरी करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- परैया मोड़ के पास ई-रिक्शा पेड़ में टकराई तीन घायल इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार द...