रामपुर, मार्च 14 -- बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम मुंडिया खुर्द गांव की सैंजनी नदी के किनारे करीब सात एकड़ भूमि में करीब आठ करोड़ की लागत से एक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। स्टेडियम के लिए खेल मैदान निर्माण के लिए शुक्रवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी के साथ भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी शीघ्र ही प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए। शुक्रवार दोपहर राज्यमंत्री डीएम के साथ ग्राम मुंडिया खुर्द में सैंजनी नदी के निकट एक भूखंड स्थल पर पहुंचे। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम समाज की करीब सात एकड़ भूमि पर स्टेडियम का निर्माण कराने के लिए प्रस्तावित है। राज्यमंत्री ने युवा कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार को निर्देश दिए कि खेल के मैदान निर्माण के लिए वह जल्द से जल्द प्रोजेक्ट बनाएं। राज्यमंत्री ने कहा कि ...